राजीव मसंद के राउंडटेबल में बॉलीवुड के उभरते सितारों को बुलाया गया था. इसमेंअनन्या पांडे ने फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले स्टार्स के स्ट्रगल्स गिनाए.उन्होंने कहा कि वो हमेशा से एक्टर बनना चाहती थी. उनके पिता चंकी पांडे भी एक्टरहैं, सिर्फ इसलिए मैं एक्टिंग के लिए मिल रहे मौकों को खारिज नहीं कर सकती. उनकेपिता ने कभी ‘धर्मा प्रोडक्शन’ में काम नहीं किया. उन्हें कभी ‘कॉफी विद करन’ मेंनहीं बुलाया गया. इसलिए ये कहना ठीक नहीं कि उन्हें चंकी पांडे की वजह से फिल्मेंमिलीं हैं. इसके जवाब में सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि सही बात है सबका अपनास्ट्रगल होता है. लेकिन अंतर यही है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनकास्ट्रगल शुरू होता है.