शाहरुख खान का पिछला साल उनके करियर का सबसे सफल साल कहा जा सकता है. गोल्डेन ईयर.इस साल शाहरुख की तीन फिल्में आईं. Pathaan, Jawan, Dunki, तीनों ही बड़े बजट औरबड़े स्केल की फिल्में. तीनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिज़नेस किया. 'पठान','जवान' तो 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर गई. 'डंकी' ने 600 करोड़ कमा डाले. इनफिल्मों से शाहरुख ने कई पुराने रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए. अब एक और नया रिकॉर्डउनके नाम दर्ज हुआ है. उनके नाम का सोने का सिक्का लॉन्च किया गया है.