शाहरुख खान की 'पठान' की कमाई बुलेट ट्रेन की तरह भाग रही है. फिल्म ने पहले पांचदिन तो बम्पर कमाई की ही, आगे भी इसे जारी रखा. सोमवार को फिल्म का नेट कलेक्शन 25करोड़ रहा. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार मंगलवार यानी 7वें दिन की कमाई 21 करोड़ रही.फिल्म हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ देती है. अब इसने यश स्टारर KGF 2 की भारत मेंपहले हफ्ते की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. सिर्फ़ भारत में ही नहीं, फिल्म ने विदेशीखिड़की पर पर भी जलवा काट रखा है. वर्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ को क्रॉस कर चुका है.