‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म का दूसरा पोस्टर 18 मार्च, 2019 को अमित शाह लॉन्च करनेवाले थे. लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की डेथ की वजह से उस प्रोग्रामको आगे बढ़ा दिया गया है. भले ही पोस्टर लॉन्च पोस्टपोन कर दिया गया हो लेकिन फिल्ममें नरेंद्र मोदी के किरदार में दिखने वाले विवेक ओबेरॉय के लुक्स और रिलीज़ डेटबाहर आ गए हैं. एक दो नहीं टोटल नौ लुक. इस पर जनता ने भरपूर मौज ली है. क्यों? खुदही देख लीजिए.