एक ही महीने के भीतर सैफ अली खान की दूसरी फिल्म रिलीज़ हुई है. पहले ‘तान्हाजी’ औरअब ‘जवानी जानेमन’, जिसमें वो बने हैं नानाजी. ये जोक या वर्ड प्ले नहीं फिल्म कीकहानी है. जब 50 साल का आदमी फिल्म में 40 का दिखे. और उसी उम्र में पहले बाप औरफिर नाना बनने वाला हो, तो इंट्रेस्ट तो जग ही जाता है. फिल्म में बेसिकली दो हीएक्टर्स हैं. सैफ अली खान और आलिया फर्निचरवाला, जिनके नाम की स्पेलिंग आलिया भट्टवाले आलिया से अलग है. सैफ अली खान को हमने एक बेफिक्रे लड़के के कैरेक्टर में बहुतबार देखा है. लेकिन हर बार उसमें चेंज लेकर आना बड़ा ज़रूरी और इंट्रेस्टिंग रहताहै. और सैफ ये चीज़ बड़ी आसानी से कर लेते हैं.