प्रोड्यूसर हैं Ronnie Screwvala. कई ब्लॉकबस्टर और क्रिटकली अक्लेम्ड फिल्मेंप्रोड्यूस कर चुके हैं. मसलन, 'स्वदेस', 'रंग दे बसंती', 'द नेमसेक', 'फैशन', 'पानसिंह तोमर', 'बर्फी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' समेत पचासों फिल्में. फिलहाल RSVP नामकी प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं. रॉनी अचानक से Pathaan पर किए एक ट्वीट की वजह सेखबरों में आ गए. हालांकि फटाक से वो ट्वीट डिलीट भी कर दिया, मगर तब तक वोस्क्रीनशॉट नाम की टेक्नोलॉजी के शिकार हो चुके थे. रॉनी ने लिखा था कि 'पठान',Aamir Khan की Dangal को नहीं पछाड़ सकती.