उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो मेंएक महिला टीचर क्लास के एक स्टूडेंट को बाकी बच्चों से थप्पड़ लगवा रही है. ऐसासिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि वो बच्चा मुस्लिम है. बताया जा रहा है कि ये वीडियोजिले के नेहा पब्लिक स्कूल का है. जिस बच्चे को पीटा जा रहा है उसकी बस इतनी गलतीथी कि वो होमवर्क करना भूल गया था. लेकिन आरोपी टीचर तृप्ता त्यागी ने उसके समुदायकी वजह से उसे सज़ा देने का फैसला किया. मामला बढ़ जाने के बाद इस अपराध को जस्टिफायकरने के लिए अलग-अलग सफाइयां भी दी गईं. इस वीडियो के बाहर आने के बाद से इंटरनेटउबाल पर है. लोगों में गुस्सा है. टीचर के खिलाफ कड़ी सज़ा की मांग रहे हैं. इस घटनापर रिएक्ट करने वालों में सिर्फ आम जनता नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज़ ने भी टीचर केखिलाफ सख्त सज़ा की मांग की है. देखें वीडियो.