Ranbir Kapoor की Animal टिकट खिड़की पर तूफानी शुरुआत लेने जा रही है. 25 नवंबर कोफिल्म की अडवांस बुकिंग खोली गई. दनादन टिकट बिकने चालू हो गए. सोमवार की सुबह 11बजे तक पहले दिन के लिए 'एनिमल' की कुल 2 लाख से ज़्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं.इसमें से 1 लाख टिकट देश के टॉप तीन मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR Inox और सिनेपोलिस मेंबिके हैं. रणबीर की इस फिल्म ने अडवांस बुकिंग से अब तक 6.42 करोड़ रुपए कमा लिएहैं. इसी आधार पर ये कहा जा रहा है कि 'एनिमल' रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंगपाने वाली फिल्म बन सकती है.