Ranbir Kapoor की फिल्म Animal का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो चुका है. पोस्टर मेंरणबीर ने सफेद शर्ट पहनी हुई है, जो पूरी तरह खून में सनी है. लंबे बाल, घनी दाढ़ीऔर अपनी बगल में एक कुल्हाड़ी दबा रखी है. कुल्हाड़ी पर जमे खून के गाढ़े धब्बे भी साफनज़र आ रहे हैं. देखकर लग रहा है कि रणबीर ने इस किरदार के लिए वज़न भी बढ़ाया है. 31दिसम्बर, 2022 की रात ‘एनिमल’ का पोस्टर आया, और उसके बाद से सोशल मीडिया पर जबरवायरल है. पोस्टर पर बात हो गई, अब फिल्म के बारे में बताते हैं.