श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की Stree 2 बढ़िया कमाई करेगी, इस बात का अंदाज़ाएडवांस बुकिंग से लगाया जा रहा था. मगर पिक्चर पहले दिन इतने पैसे पीट देगी, किसीको एहसास भी नहीं था. 15 अगस्त को देशभर में रिलीज़ हुई 'स्त्री 2' ने पहले दिन गजबकी कमाई कर डाली. इतने पैसे कमाए कि एक नया रिकॉर्ड ही दर्ज कर लिया. कमाल की बाततो ये है कि कमाई की ये स्पीड इसी तरह चलती रही तो सिर्फ तीन दिनों में फिल्म 100करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.