प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत मशहूर सर्वाइवल एडवेंचर शोमें बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई देंगे. पीएम मोदी वाली डॉक्यूमेंट्री को उत्तराखंडके जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया था. रजनीकांत वाले एपिसोड की शूटिंगकर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क में की जाएगी. की जाएगी नहींबल्कि इस खबर के लिखे जाने तक शूटिंग चालू हो चुकी होगी. सिर्फ रजनीकांत ही नहींइंडियन एक्स्प्रेस में छपी रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज़ के एपिसोड में बॉलीवुडएक्टर अक्षय कुमार भी नज़र आ सकते हैं. हालांकि अक्षय के मामले में कंफर्म अभी कुछनहीं है.