ग्रैमी अवॉर्ड्स. वही, जो रहमान ‘जय हो’ के लिए जीत चुके हैं और हनी सिंह अपनेगानों में जीतने की बात करते हैं. यहां इंडिया से जुड़ा कोई म्यूज़िक तो नहीं था.लेकिन प्रियंका चोपड़ा थीं. प्रियंका खुद भी गाती हैं लेकिन इस बार वो अपनेम्यूज़िशियन पति निक जोनस के साथ इस सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं. ग्रैमीमें इस बार सिंगर बिली एलिश का जलवा रहा. लड़की ने एक ही बार में 5 ग्रैमी अवॉर्ड्सजीते, जिसमें बेस्ट सॉन्ग और बेस्ट एल्बम जैसे अवॉर्ड्स भी शामिल हैं. लेकिन अपनेको बिली से कोई मतलब नहीं था. क्योंकि अपनी जनता सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा कोट्रोल करने और ज्ञान पिलाने में लगी हुई थी. अब फंक्शन वगैरह से फ्री होकर प्रियंकाचोपड़ा ने जवाब दिया.