साल 1996 से डायरेक्टर प्रियदर्शन अपने मन के किसी कोने में एक सपना लेकर चल रहेथे, कुंजाली मरक्कर की कहानी को बड़े परदे पर दिखाने का सपना. उन्होंने मोहनलाल कोभी अपनी नाव पर सवार कर लिया. पुर्तगालियों से टक्कर लेने वाले कुंजाली की कहानीदिखाना सिर्फ बड़े स्केल पर ही मुमकिन था. जिसके लिए खर्चा आनेवाला था करीब 100 करोड़रुपये का. ज़ाहिर है कोई प्रड्यूसर इतना पैसा लगाने को राज़ी नहीं हुआ. फिर इंडियनसिनेमा ने अपना ‘बाहुबली’ देखा, और प्रियदर्शन के मन में मरक्कर की कहानी को दिखानेका सपना फिर जाग उठा . अब करीब 25 साल बाद ‘मरक्कर’ रिलीज़ हुई है. वो फिल्म जोपहले ही नैशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी है. क्लोज़ टू रियलिटी माने जाने वाले मलयालमसिनेमा की अब तक की ये सबसे महंगी फिल्म कैसी है, यही जानने के लिए मैंने फिल्मदेखी. क्या पसंद आया और क्या नहीं, ये जानने के लिए वीडियो देखिए.