Ponniyin Selvan 2 (PS-2) के दूसरे दिन की कमाई को 9.17% जम्प मिला है. ट्रेडवेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कियाथा. दूसरे दिन ये आंकड़ा पहुंचा 26.2 करोड़ रुपए तक. वहीं फिल्म के दूसरे दिन काग्रॉस कलेक्शन रहा 30.95 करोड़ रुपए. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28.45 करोड़ रुपए काग्रॉस कलेक्शन किया था. ग्रॉस वो आंकड़ा होता है जिस पर से टैक्स नहीं कटा होता.दूसरी ओर नेट कलेक्शन टैक्स लगने के बाद का फिगर होता है.