मुंबई क्रूज ड्रग्स केस केवल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी की वजह सेचर्चा में नहीं है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और इसके जोनल डायरेक्टर समीरवानखेड़े के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की तीखी बयानबाजी ने भी इसपूरे मामले को दिलचस्प बना रखा है. वे इस केस की जांच कर रहे NCB अधिकारी समीरवानखेड़े के खिलाफ खासे हमलावर हैं. गुरुवार 21 अक्टूबर को नवाब मलिक ने समीरवानखेड़े पर वसूली करने के आरोप लगाए. हालांकि अब NCB ने अपने अधिकारी का बचाव कियाहै. उसने कहा है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारियां शेयरकी गई हैं. देखें वीडियो.