‘दी लल्लनटॉप’ का नया शो, ‘मैटिनी शो’. मैटिनी शो के आज के सेग्मेंट का नाम हैलल्लनटॉप अड्डा. अड्डे पर हम इंटरव्यू करते हैं. इसमें बात उन फिल्मों केडायरेक्टर, स्टार्स से होती है, जो चर्चा का विषय हैं. आज हम बात करेंगे गौरवसोलंकी से. जो 'आर्टिकल 15' के लेखन के बाद अब 'तांडव' वेब सीरीज़ लेकर आए हैं, जो15 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है. इसमें सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर,डिंपल कपाड़िया, गौहर खान, कृतिका कामरा जैसे नामचीन कलाकार हैं. गौरव सोलंकी नेबताया कि इस सीरीज की कहानी क्या है, इसे बनाने के पीछे का क्या वाकया है, लोगों कोये सीरीज़ कनेक्ट कर पाएगी या नहीं, सब जानने के लिए देखिए वीडियो.