Manoj Bajpayee की एक फिल्म आ रही है, Gulmohar. यहां उनके साथ शर्मिला टैगोर,सिमरन, सूरज शर्मा और दिव्या सेठ जैसे एक्टर्स ने काम किया है. ‘गुलमोहर’ 03 मार्चको डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है. फिल्म के प्रोमोशन को लेकर वो आजकलइंटरव्यूज़ में व्यस्त हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान के बारे मेंबात की. दिल्ली के दिनों से दोनों एक्टर एक-दूसरे को जानते हैं. मनोज ने बताया किवो शाहरुख ही थे, जो उन्हें पहली बार डिस्को लेकर गए थे. उन्होंने कहा कि डिस्कोजाने वाले ग्रुप में उनकी आर्थिक स्थिति सबसे कमज़ोर थी.