The Kapil Sharma Show का नया सीज़न आ रहा है. ये नया सीज़न कई मायनों में नया औरअलग होगा. हम जोक्स की बात नहीं कर रहे. सेट और कॉमिक्स की बात हो रही है. सबसेबड़ा बदलाव ये है कि कपिल शर्मा के बाद इस शो के दो सबसे चर्चित चेहरे, नए सीज़नमें नहीं दिखेंगे. ये लोग हैं कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह. कुछ नए लोगों को भी इससीज़न में मौका दिया गया है. शो के नए सीज़न की शूटिंग 22 अगस्त से शुरू हो चुकीहै. कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट होंगे अक्षय कुमार. अक्षय अपनी फिल्म 'कठपुतली' केप्रमोशन के लिए इस शो पर पहुंचे हैं. ये एपिसोड टीवी पर कब आएगा, जल्द ही इसकीतारीख अनाउंस की जाएगी. देखिए वीडियो.