Shahrukh Khan की Dunki का पहला टीज़र आया. उसके लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आरही हैं. मगर मेकर्स आश्वस्त हैं. क्योंकि उन्हें पता है उनका कॉन्टेंट तगड़ा है.प्लस उन्होंने दर्शकों के लिए कई सरप्राइज़ प्लान कर रखे हैं. 'डंकी' के पहले टीज़रको Drop 1 नाम दिया गया. इससे ये तो साफ हो गया कि 'डंकी' के एक से ज़्यादा टीज़र्सआने हैं. अब पता चला है कि इस फिल्म के कुल पांच टीज़र्स रिलीज़ किए जाने हैं.इन्हें नियमित अंतराल पर रिलीज़ किया जाना है. बताया जा रहा है कि मेकर्स इनटीज़र्स के माध्यम से ही पूरे प्रमोशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहते हैं.