23 जुलाई 1982 की रात के करीब दो बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हॉलीवुड फिल्मकी शूटिंग चल रही थी. मेकर्स ने वियतनाम का सेट बनाया हुआ था. ये फिल्म बहुत सीमितबजट में बन रही थी. सीन पेचीदा था. डायरेक्टर John Landis बस उसे पूरा कर के अपनाहिस्सा खत्म करना चाहते थे. दरअसल ये Twilight Zone: The Movie के नाम से एकऐंथोलॉजी फिल्म बन रही थी. साल 1961 में अमेरिकन टेलीविज़न पर Twilight Zone नाम काशो आता था. ये एक साइंस फिक्शन वाला शो था जिसके नाम पर टेलीविज़न के इतिहास में एकअलग से चैप्टर है. इस शो ने एम. नाइट श्यामलन और स्टीफन किंग जैसे लोगों पर गहराप्रभाव डाला. यहां साइंस फिक्शन के साथ-साथ नैतिकता पर ज़ोर दिया गया. उसी के चलतेये ऑडियंस में महा-पॉपुलर भी हुआ.