निखिल अडवाणी. ‘कल हो ना हो’, ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर हैं. इनका‘एम्मे एंटरटेनमेंट’ के नाम से प्रोडक्शन हाउस भी है. जिसके बैनर तले‘डी-डे’,’सरदार का ग्रैंडसन’ जैसी कई फ़िल्में बनती आई हैं. हाल ही में डिज्नी+हॉटस्टार पर उनकी ‘ग्रहण’ सीरीज़ रिलीज़ हुई है. जो विवादों में भले घिरी लेकिनक्रिटिक्स ने शो की ख़ूब सराहना की. बहुत जल्द निखिल अब डिज्नी+हॉटस्टार पर ही एक नईसीरीज़ लेकर आ रहे हैं ‘द एम्पायर’. हाल ही में इस शो का टीज़र रिलीज़ हुआ है. और टीज़रदेखकर तो लग रहा है कि बहुत जल्दी हमें भी GOT माने ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ के लेवल काकुछ मिलने वाला है. क्या है ‘द एम्पायर’ का लेखा-जोखा, आइए आपको बताते हैं. देखिएवीडियो.