राम गोपाल वर्मा. एक समय ‘सत्या’, ‘कंपनी’, ‘रंगीला’ जैसी कद्दावर फिल्में दे चुकेडायरेक्टर. पर पिछले कुछ सालों से कॉन्ट्रोवर्सी में ही चल रहे हैं. कभी अपनीफिल्मों को लेकर, तो कभी अपने ट्वीट्स के चक्कर में. अब ऐसा ही एक और मामला सामनेआया है. जहां फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एमप्लॉइज़ यानि FWICE ने उन पर बैनलगा दिया है. फेडरेशन के अंडर 32 यूनियंस आती हैं. फ़ैसले के तहत इन यूनियंस का कोईभी सदस्य राम गोपाल वर्मा के साथ भविष्य में काम नहीं करेगा. चाहे वो देश भर मेंकहीं भी शूट कर रहें हो. रामू पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ेकलाकारों, टेक्नीशियंस और वर्कर्स के पैसे नहीं चुकाए. देखिए वीडियो.