जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी. 5 जनवरी को यहां हिंसा हुई. मास्क लगाए गुंडों नेछात्रों और टीचर्स को पीटा. हॉकी, रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया. इसके बाद खूबहंगामा हुआ. विरोध प्रदर्शन हुए. हिंसा के खिलाफ कैंपस में विरोध प्रदर्शन चल रहाथा. 7 जनवरी को दीपिका पादुकोण JNU गईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई तरहकी बातें लिखी गईं. कुछ लोगों ने उनकी फिल्म ‘छपाक’ के बायकॉट की बात कही. ट्विटरपर उनकी फिल्म के बायकॉट को लेकर हैशटैग चलाए गए. दीपिका के JNU जाने पर दिल्लीबीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी बात रखी.