Dancing On The Grave नाम की नई डॉक्यू-सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुईहै. इंडिया टुडे (ओरिजिनल्स) की ये डॉक्यूमेंट्री 1991 में हुए Shakereh मर्डर केसपर बेस्ड है. आरोपी था मुरली मनोहर शर्मा उर्फ स्वामी श्रद्धानंद. हुआ ये था कि 28मई, 1991 को इस आदमी ने अपनी पत्नी शाकिरे निज़ामी को उनके ही घर में ज़िंदा गाड़दिया. अगले तीन सालों तक पुलिस शाकिरे की गुमशुदगी का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई.फाइनली श्रद्धानंद ही पुलिस को उस जगह पर ले गया, जहां उसने शाकिरे को गाड़ा था.