दिवाली के दिन Salman Khan की Tiger 3 थिएटर्स में रिलीज़ हुई. फैन्स में उत्साहथा. क्योंकि सलमान ने पिछले कुछ समय से एक कायदे की फिल्म में काम नहीं किया था.मगर कुछ फैन्स ने अति-उत्साह में आकर सिनेमाघर के भीतर ही पटाखे जलाने शुरू कर दिए.इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसकी भरपूर आलोचना हो रही है. इसस्क्रीनिंग से आए इस वीडियो के बाद उपहार सिनेमा वाली घटना को भी याद कर रहे हैं.जिस तरह की लापरवाही मालेगांव के उस थिएटर में दिखाई गई है. वहां कुछ भी हो सकताथा. बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस इनवेस्टिगेशन शुरू की जा चुकी है. देखेंवीडियो.