वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर फिल्ममेकर वासुभगनानी और टिप्स म्यूजिक भिड़ गए हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ वीडियो इंटरनेटपर वायरल हुए थे. उनमें 'चुनरी चुनरी' गाने का नया वर्जन सुनाई दिया. ये गाना 'बीबीनंबर 1' का है, जिसे वासु की पूजा एंटरटेनमेंट कंपनी ने प्रोड्यूस किया था. मगरवरुण धवन की मूवी टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इसलिए वासु ने उन पर बिना पूछेउनका गाना इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. देखें वीडियो.