सिनेमाघरों में 10 जनवरी को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. ‘छपाक’ और ‘तान्हाजी : दअनसंग वॉरियर्स’. दोनों ही फिल्में रिलीज से पहले थोड़ी बहुत कॉन्ट्रोवर्सी झेलचुकी हैं. लेकिन कमाई के लिहाज से देखा जाए तो तान्हाजी बेहतर प्रदर्शन कर रही है.फिल्म ने तीन दिनों में 61.75 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं ‘छपाक’पिछड़ती नज़र आ रही है. फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके शुक्रवार, शनिवारऔर रविवार की कमाई की जानकारी दी है.