बॉलीवुड डिज़ाइनर सायशा शिंदे ने अपने ट्रांसजेंडर होने की घोषणा की है. कैटरीनाकैफ, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, करीना कपूर खान जैसे ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस केलिए डिज़ाइनिंग करनी वाली सायशा ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी. पहले उनकानाम स्वप्निल शिंदे हुआ करता था. सायशा ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ के लिए भीडिज़ाइनिंग की थी. वहां से उनके काम को ज़बरदस्त पहचान मिली. जिसके बाद उन्हें कई रेडकार्पेट इवेंट्स पर काम करने का मौका मिला. हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म‘लक्ष्मी’ में भी इन्होंने काम किया. फिल्म के गाने ‘बुर्ज खलीफ़ा’ में कियाराआडवाणी का लुक डिज़ाइन किया था. देखिए वीडियो.