इंडिया की सबसे वेटरन डांस डायरेक्टर/ कोरियोग्राफर हैं सरोज खान. उन्होंनेश्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण तक के लिए एक से बढ़कर एकसुपरहिट गाने कोरियोग्राफ किए हैं. दूसरी तरफ हैं एक और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य.वो भी माने हुए कोरियोग्राफर हैं. इंडिया के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकेहैं. और लगातार कर रहे हैं. दिक्कत ये है कि अब सरोज खान और गणेश आचार्य एक-दूसरेके आमने-सामने आ गए हैं. इनके बीच आई दिक्कतों की वजह हैं बैकग्राउंड डांसर्स. यानीवो डांसर, जो किसी गाने या इवेंट में स्टार्स के पीछे नाचते हैं.