कंगना रनौत ने 2018 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जाकर नेपोटिज्म पर बात की.उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में खूब भाई-भतीजावाद चलता है. उन्होंने करण जौहरनेपोटिज्म बढ़ाने वाले माफिया भी कह दिया. तब से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बहसजारी है. कोई न कोई एक्टर इससे सहमति और असहमति जताता रहा है. हाल ही में बॉबी देओलने टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया. यहां उनसे पूछा गया कि वो नेपोटिज्म पर क्या सोचतेहैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिन्हें काम नहीं मिलता, वो इस शब्द को एकबहाने की तरह इस्तेमाल करते हैं.