Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस परमज़बूत इम्पैक्ट क्रिएट नहीं कर पाई. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्मपहले दिन 15.81 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई. तरण ने बताया कि साल 2011 से 2019 केबीच ईद पर रिलीज़ हुई सलमान की फिल्मों में KKBKKJ को सबसे कमज़ोर ओपनिंग मिली. हालही में खबर भी आई थी कि मुंबई का चित्रा सिनेमा ‘किसी का भाई किसी की जान’ की वजहसे फिर से खुल गया है. 70 साल पुराने इस सिनेमाहॉल को साल 2019 में बंद कर दिया गयाथा.