कबीर खान. सलमान खान को पूरे इंडिया का टाइगर और बजरंगी भाईजान बनाने वालेडायरेक्टर. फिर दोनों ने ‘ट्यूबलाइट’ की. फिल्म नहीं चली. नुकसान हुआ. सिर्फ पैसेका ही नहीं. बल्कि सलमान और कबीर की जोड़ी का भी. मीडिया में खबरें चलीं कि दोनोंमें खटपट हुई है. अब साथ काम नहीं करेंगे. ये था मीडिया का कहना. अब कबीर ने अपनेहिस्से का बयान दर्ज करवाया है. कहा है कि उनके और सलमान के बीच कोई गड़बड़ नहीं.सलमान उनकी किसी बात पर नाराज़ भले ही हो जाते, दोनों में बहस होती, लेकिन कभी उनकेसाथ बदतमीज़ी नहीं की.