आज 02 नवंबर है. शाहरुख खान का जन्मदिन. अक्खा इंडिया उन्हें बधाई देने में बिज़ीहै. साथ ही बिज़ी हैं ‘पठान’ का टीज़र शेयर करने में. लेकिन सिनेमा जगत में आज का दिनसिर्फ शाहरुख और ‘पठान’ का नहीं. 2022 की सबसे बड़ी फिल्म का ट्रेलर भी आज ही आयाहै. ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’, जेम्स कैमरन की वो फिल्म जिस पर वो पिछले 13 सालों सेकाम कर रहे हैं. ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ के सीक्वल के साथ फिल्म का पहला टीज़र ट्रेलररिलीज़ किया गया था. अब फिल्म रिलीज़ से करीब डेढ़ महीने पहले ट्रेलर आया है.