बॉलीवुड स्टार्स की ट्रोलिंग देसी सोशल मीडिया के लिए आम बात है. खासकर जब वो किसीफ़िल्मी फैमिली से आते हों. ये कहने और लिखने के लिए लिहाज़ से कितनी अजीब बात है.किसी को सिर्फ इसलिए भला-बुरा कहना क्योंकि उनके माता-पिता सेलेब्रिटी थे! मगर येसब इतनी बार हो चुका है कि सरप्राइज़ फैक्टर खत्म हो गया है. खैर, ट्रोलिंग से यादआया कि हम आलिया भट्ट की बात करने आए थे. क्योंकि आलिया भट्ट ने नेपोटिज़्म के नामपर होने वाले सोशल मीडिया ट्रायल पर बात की है. आलिया का कहना है कि वो हर बारमौखिक रूप से खुद का बचाव करने नहीं आएंगी. जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते, वोउन्हें और उनकी फिल्मों को देखना छोड़ दें. देखिए वीडियो.