Akshay Kumar इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों से ज़्यादा फीस की बातहोती है. अब अक्षय ने खुद इस टॉपिक पर बात की है. पैंडेमिक के बाद से हिंदी फिल्मोंकी कमाई धड़ाम से जमीन पर आ गिरी है. पब्लिक को फिल्में पसंद नहीं आ रही हैं. इसकेअन्यान्य कारण गिनाए जा रहे हैं. मगर असल वजह किसी को नहीं पता. अक्षय का कहना हैकि पैंडेमिक के बाद जनता की पसंद में बड़ा बदलाव आया है. साथ ही उनका ये भी कहना हैकि महंगाई की वजह से लोग फिल्में नहीं देख रहे हैं. ऐसे में पूरी इंडस्ट्री कोसुधार की ज़रूरत है. वो खुद अपनी फीस 30-40 परसेंट कम करने जा रहे हैं.