15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में साथ रिलीज़ हुईं. Stree 2, Vedaa और KhelKhel Mein. Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की 'स्त्री 2' ने तो छप्पर फाड़ कमाईकी. मगर Akshay Kumar की 'खेल-खेल में' और John Abraham की 'वेदा' ने भी पहले दिनठीक-ठाक कमाई कर डाली. इंडस्ट्री ट्रेकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक जॉन की 'वेदा'ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.3 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं इसने वर्ल्ड वाइड9.47 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो एक डीसेंट नंबर कहा जा सकता है. जॉन की पिछलीकुछ फिल्मों को देखा जाए तो ये नंबर काफी अच्छा है.