'धुरंधर' के बाद प्रभास संग फिल्म बनाएंगे आदित्य धर?
प्रभास और आदित्य धर. दो ऐसे वज़नदार नाम जिन पर मेकर्स आंख बंद कर करोड़ों का दांव लगा दें. 'धुरंधर' के बाद फैन्स मेनिफेस्ट कर रहे थे, कि आदित्य धर को अगली फिल्म प्रभास को लेकर बनानी चाहिए. और उनका मेनिफेस्टेशन सही होता नज़र आ रहा है.