ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉलीवुड में नई जान फूंकी. ठीक ऐसेही उनकी एक और पिक्चर 'रब ने बना दी जोड़ी' ने यश राज फिल्म्स में जान फूंकी थी. ऐसाकहना है आदित्य चोपड़ा का. ये बात उन्होंने नेटफ्लिक्स की हालिया डॉक्यूमेंट्री 'दरोमैन्टिक्स' में कही है. उन्होंने कहा है कि 'रब ने बना दी जोड़ी' YRF के डाउनफॉलमें एक वरदान की तरह आई. इस फिल्म से पहले YRF कुछ फ्लॉप फिल्में दे चुका था. पैसेकी दिक्कत भी थी. आदित्य को लग रहा था कि अब YRF का मामला ढीला पड़ रहा है. इसी कारणसे आदित्य ने खुद एक फिल्म डायरेक्ट करने की ठानी. उन्होंने सात साल से कोई फिल्मडायरेक्ट नहीं की थी. आखिरी फिल्म थी, 'मोहब्बतें'. इसी के बाद उन्हें 'रब ने बनादी जोड़ी' का आइडिया आया. आदित्य ने 'द रोमैन्टिक्स' में बताया है. देखिअ वीडियो.