कटरीना-दीपिका का नहीं पता, मगर YRF अपनी स्पाई यूनिवर्स में इस एक्ट्रेस को कास्ट करने जा रहा
बताया जा रहा है कि इस एक्ट्रेस की भूमिका सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि स्पाई यूनिवर्स की पूरे टाइमलाइन में होगी.

YRF Spy Universe में ढेर सारे मेल सुपरस्टार्स भरे हुए हैं. Aditya Chopra ने इस यूनिवर्स के भविष्य में भी उनकी जगह सुरक्षित रखी है. मगर उनकी लीडिंग लेडीज़ को लेकर मामला काफी डांवाडोल चल रहा है. Tiger और Pathaan का हिस्सा रह चुकीं Katrina Kaif और Deepika Padukone का कुछ नहीं पता. Tiger Vs Pathaan में इन दोनों में से कौन होगा या इन दोनों में से कोई नहीं होगा. इस पर कुछ क्लैरिटी नहीं है. मगर Sharvari Wagh को YRF इस यूनिवर्स में लाने की तैयारी कर रहा है.
पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक YRF अपने यहां ग्रूम किए गए टैलेंट को मौका देना चाहता है. शरवरी ने 'बंटी और बबली 2' से अपना हिंदी फिल्म डेब्यू किया था. आने वाले दिनों में वो विकी कौशल के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देने वाली हैं. खैर, उस रिपोर्ट में बताया गया कि यशराज को शरवरी के टैलेंट में भरोसा है. उनमें वो बात है, जो किसी सुपरस्टार में होनी चाहिए. इसलिए वो उन पर बड़ा दांव खेलना चाहते हैं.
इन्हीं चीज़ों को ध्यान में रखते हुए आदित्य चोपड़ा ने शरवरी को स्पाई यूनिवर्स में कास्ट करने का सोचा है. बताया ये भी जा रहा है कि शरवरी इस यूनिवर्स की एक बहुत बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं. इसकी अनाउंसमेंट दर्शकों के होश फाख्ता कर देगी. सिर्फ इस फिल्म में ही नहीं, बल्कि इस यूनिवर्स की टाइमलाइन में भी शरवरी एक बड़ा किरदार निभाएंगी.
पिछले दिनों खबर आई थी कि यशराज फिल्म्स ने रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करने का फैसला लिया है. उन्होंने रणवीर को ग्रूम और लॉन्च किया. मगर रणवीर ने YRF के साथ कोई प्रॉपर हिट फिल्म नहीं दी है. रणवीर इस प्रोडक्शन कंपनी के साथ 6 फिल्में कर चुके हैं. उसमें से सिर्फ 'गुंडे' सेमी-हिट रही है. बाकी फिल्में एवरेज ग्रॉसर रही हैं. जबकि 'जयेशभाई जोरदार' और 'किल दिल' फ्लॉप रही हैं. YRF ने नॉन-थिएट्रिकल कमाई से उन फिल्मों का लागत वसूली है.
रणवीर और YRF के अलगाव की एक दूसरी वजह भी है. रणवीर सिंह पिछले साल YRF की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से अलग हुए हैं. बताया जा रहा है कि रणवीर ने YRF टीम से उनकी ब्रांड एंडॉर्समेंट से कमिशन को कम करने की मांग की थी. मगर स्टूडियो ने ऐसा नहीं किया. इसलिए रणवीर उनसे अलग हो गए. हालांकि ऐसा नहीं है कि YRF रणवीर के साथ कभी कोई पिक्चर नहीं बनाएगी. जब उनके लायक स्क्रिप्ट मिलेगी, तो दोनों ज़रूर साथ काम करेंगे.
खैर, YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है Tiger 3. उसके बाद आएगी 'वॉर 2'. इसमें ऋतिक रौशन के साथ NTR Jr. काम कर रहे हैं. और फिर आएगी Tiger Vs Pathaan. इसमें सलमान खान और शाहरुख खान फुल फ्लेज्ड रोल में दिखाई देंगे. Tiger Vs Pathaan को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. इसी फिल्म में शरवरी की कास्टिंग हो सकती है.
वीडियो: सलमान और शाहरुख़, Tiger X Pathaan क्रॉसओवर फिल्म करेंगे

.webp?width=60)

