हनी सिंह ने अपने सबसे पॉपुलर गानों की धज्जियां उड़ा दी!
Yo Yo Honey Singh ने कहा कि उनके ज़्यादातर गानों का कोई सिर-पैर नहीं होता था.

Yo Yo Honey Singh ने लाइन से अपने सबसे पॉपुलर गानों की क्लास लगाई है. उन्होंने कहा कि उन गानों में कोई तुक नहीं था. फिर भी लोग उन्हें इंजॉय करते थे. हाल ही में हनी सिंह ‘द लल्लनटॉप’ के प्रोग्राम ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ में बतौर गेस्ट आए थे. तब बातचीत के दौरान ‘आज ब्लू है पानी पानी’ गाने का ज़िक्र छिड़ा. ये ‘यारियां’ फिल्म में इस्तेमाल किया गया था. हनी ने इस गाने पर कहा,
बता दें कि हाल ही में हनी सिंह का नया एल्बम ‘ग्लोरी’ आया है. वो उसी के प्रमोशन के सिलसिले में इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. ‘ग्लोरी’ में कुल 18 गाने हैं. ये यो यो हनी सिंह के करियर का चौथा एल्बम है. इस एल्बम में हनी ने तलविंदर, पैराडॉक्स और लियो ग्रेवाल जैसे आर्टिस्ट्स के साथ कोलैबरेट किया है. इस एल्बम को टी-सीरीज़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है.
वीडियो: नेटफ्लिक्स हनी सिंह और इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर वेब सीरीज़ रिलीज कर रहा है

.webp?width=60)

