The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Yo Yo Honey Singh says Deepika Padukone suggested him a doctor Akshay Kumar used to call

यो यो हनी सिंह ने बताया, बीमारी के वक्त दीपिका पादुकोण ने डॉक्टर सुझाया था, अक्षय फोन करते थे

यो यो हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने 5 साल किसी से फोन पर बात नहीं की. 3 साल तक टीवी नहीं देखा.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 06:42 PM IST)
yo yo honey singh, deepika padukone, akshay kumar
दो अलग-अलग मौकों पर दीपिका और अक्षय के साथ यो यो हनी सिंह.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Yo Yo Honey Singh 7 साल के बाद नए एल्बम के साथ वापसी कर रहे हैं. बीमारी से लौटने के बाद उनके गाने लगातार आते रहे हैं. मगर किसी भी आर्टिस्ट के लिए एल्बम बिग डील होता है. यो यो के नए एल्बम का नाम है Honey 3.0. बकौल हनी ये एल्बम मार्च-अप्रैल में रिलीज़ हो सकता है. हालांकि उन्होंने अपने तमाम इंटरव्यूज़ में उसे अभी से प्रमोट करना शुरू कर दिया है. इन इंटरव्यूज़ में वो अपनी बीमारी के बारे में भी बात कर रहे हैं. ये भी बता रहे हैं कि उन्हें इंडस्ट्री से किस तरह का सपोर्ट मिला. अपने हालिया इंटरव्यू में यो यो ने बताया कि जब उनकी तबीयत ज़्यादा बिगड़ गई, तो Deepika Padukone ने उन्हें डॉक्टर सुझाया. Akshay Kumar लगातार फोन करके हाल-चाल लेते रहते थे.

कुछ दिनों पहले हनी ने बताया था कि अक्षय कुमार और सलमान खान उनकी वापसी के स्ट्रगल में मदद कर रहे हैं. इन दोनों ने अपनी फिल्मों के लिए हनी सिंह से गाने बनवाएं हैं. खैर, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट के बारे में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में यो यो ने कहा-

''सबने बहुत सपोर्ट किया. जब मैं बिल्कुल खराब हुआ, तो समझ नहीं आ रहा था किस डॉक्टर के पास जाएं. दीपिका (पादुकोण) को सेम प्रॉब्लम नहीं हुई थी. उन्हें लगा उनके जैसी प्रॉब्लम है. मगर मेरा केस थोड़ा सीरियस था. दीपिका ने मेरे घरवालों को दिल्ली में एक डॉक्टर सजेस्ट किया. उनके पास गया मैं. बाकी शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया. अक्षय पाजी के फोन आते थे. मैं फोन पे भी बात नहीं करता था. 5 साल मैंने फोन पर बात नहीं की किसी से. 3 साल मैंने टीवी नहीं देखा. रनिंग इनफॉरमेशन मुझे ट्रिगर करती थी.''  

दीपिका और यो यो ने ‘अंग्रेज़ी बीट’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे गानों पर साथ काम किया था. इसी बातचीत में हनी ने आगे बताया कि सब लोग उनसे कहते थे उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने इतना काम कर लिया है कि उन्हें कोई चिंता नहीं करनी चाहिए. यो यो कहते हैं-

''मेरे को काम से कोई लेना-देना नहीं है. मजदूर आदमी हूं. दोबारा कर लूंगा कुछ भी खड़ा.''

बीते दिनों एक इंटरव्यू में यो यो हनी सिंह ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें फोन करके बोला वो उनके साथ गाना करना चाहते हैं. दोनों ने 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए एक गाना शूट किया है. इसमें सलमान और हनी दोनों नज़र आएंगे. इसके अलावा हनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' के लिए भी एक गाना शूट किया है. 

वीडियो: यो यो हनी सिंह ने नशे को लेकर ये क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()