The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Yo Yo Honey Singh alleged of kidnapping and beating event agency owner

यो यो हनी सिंह पर गंभीर आरोप, किडनैप किया, होटल में बंधक बनाया और मारपीट की

हनी सिंह या उनकी टीम से इस मामले पर कोई कमेंट नहीं आया है.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 03:07 PM IST)
yo yo honey singh kidnapping case
इवेंट ऑर्गनाइज़ करवाने वाले ने आरोप लगाया कि हनी सिंह की टीम ने उनके साथ मारपीट की. फोटो - स्क्रीनशॉट/ इंस्टाग्राम
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक इवेंट एजेंसी के मालिक ने रैपर हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विवेक रमण नाम के शख्स के मुताबिक यो यो हनी सिंह और उनके क्रू ने उन्हें किडनैप किया. ज़बरदस्ती बंधक बनाया. उनके साथ मारपीट भी की. विवेक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं. हालांकि इस केस में उन्होंने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है. 

विवेक ने बताया कि वो Festivina Music Festival नाम के इवेंट के ओनर हैं. उन्होंने बताया कि बीती 15 अप्रैल को उन्होंने Yo Yo Honey Singh 3.0 by Festivina नाम का म्यूज़िक फेस्टिवल ऑर्गनाइज़ किया. विवेक के मुताबिक इवेंट वाले दिन वो वेन्यू पर पहुंचे. वेंडर्स ने उनकी पेमेंट क्लियर नहीं की थी. इस बात पर दोनों पार्टियों में बहस हुई. उन्होंने बताया कि शो के टिकट सेलिंग पार्टनर उन्हें पैसा देने वाले थे. लेकिन उन्हें कोई पैसा नहीं मिला. चूंकि पैसा नहीं मिला तो उन्होंने इवेंट कैंसल कर डाला. परफॉर्म करने वाले सभी आर्टिस्ट्स को बता दिया कि इवेंट कैंसल कर दिया गया है. 

विवेक रवि रमण की शिकायत के अनुसार हनी सिंह का क्रू इस बात पर नाराज़ हो गया. विवेक ने अपनी शिकायत में आगे बताया,

मुझे हनी सिंह और उनके क्रू मेम्बर्स में शामिल रोहित छाबड़ा, अक्षत जैसवाल, राहुल जैसवाल, इंदरजीत सुनील, निखिल, अरविंदर खेर, अरुण कुमार और अक्षय मेहरा ने धमकाया, मारा और किडनैप किया. मुझे किडनैप कर के सफेद फॉर्चूनर गाड़ी से MMRDA से सहर के JW मेरियट ले जाया गया. वहां मुझपर मुक्कों, लातों से हमला किया गया. गैरकानूनी ढंग से मुझे अगले दो दिनों तक वहां बंद रखा गया. 

विवेक रमण ने बताया कि उनके साथ हुई हिंसा के बाद उन्होंने तमाम वेंडर्स को फोन किया. और कहा कि इवेंट कैंसल नहीं होगा. इसके बाद वो म्यूज़िक फेस्टिवल ऑर्गनाइज़ किया गया. उनका कहना है कि इवेंट भले ही ऑर्गनाइज़ किया गया लेकिन उनकी पेमेंट अभी तक क्लियर नहीं की गई है. बता दें कि हनी सिंह या उनकी टीम में से किसी की तरफ से इस मामले पर कोई कमेंट नहीं आया है. हालांकि BKC पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है. वो अभी आरोपों की जांच कर रहे हैं. उन्होंने किसी के खिलाफ अभी तक FIR रजिस्टर नहीं की है.                          
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: यो यो हनी सिंह के 'अश्लील गाने' को लेकर अदालत अब उनके वॉइस सैंपल मांग रही है

Advertisement

Advertisement

()