The Lallantop
Advertisement

KGF से भी ग्रैंड होगी यश की 'टॉक्सिक'!

Yash की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups के लिए करीब 20 एकड़ की ज़मीन पर सेट बनाया गया है. 450 एक्टर्स को जोड़ा गया है.

Advertisement
Yash Toxic
यश ने KGF के बाद हिंदी पट्टी में खूब पॉपुलैरिटी बटोर ली है.
pic
मेघना
9 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:52 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Yash की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups की शूटिंग चालू हो चुकी है. ये पिक्चर यश के लिए बेहद खास है क्योंकि KGF के बाद ये उनकी पहली फिल्म होने वाली है. रिपोर्ट्स आ रही हैं कि 'टॉक्सिक' का स्केल KGF फ्रेंचाइज़ से भी बड़ा होने वाला है. इस फिल्म को ग्रैंड स्केल पर बनाया जा रहा है. जिसमें ना सिर्फ ढेरों एक्टर्स दिखेंगे बल्कि इसे बहुत बड़े लेवल पर शूट भी किया जा रहा है.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक बैंगलुरू में 'टॉक्सिक' के लिए करीब 20 एकड़ की ज़मीन पर सेट बनाया गया है. जहां इसकी शूटिंग की जानी है. मिड डे ने सोर्स के हवाले से खबर चलाई. जिसमें बताया गया,

Image embed

Image embed

मिड डे की ही रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' का ग्रैंड लेवल सिर्फ इसके सेट पर आकर नहीं टिकता. फिल्म में करीब 1000 क्रू मेंम्बर्स काम कर रहे हैं. सोर्स ने आगे बताया,

Image embed

कुछ दिनों पहले ये रिपोर्टस भी आई थीं कि मेकर्स फिल्म के विज़ुअल्स पर बहुत मेहनत कर रहे हैं. 'टॉक्सिक' के लिए Stuntvis technology का इस्तेमाल किया जाएगा. यानी जटिल सीन्स को शूट करने करने से पहले कंप्यूटर पर उसे पूरी तरह तैयार करने के लिए इस तकनीक को यूज़ किया जाएगा.

ख़ैर, 'टॉक्सिक' की कहानी ड्रग माफिया की दुनिया की होगी. जहां यश एक गैंगस्टर का रोल प्ले करते दिखाई देंगे. नयनतारा उनकी बहन का रोल करेंगी और कियारा उनकी प्रेमिका का. वैसे तो 'टॉक्सिक' की शूटिंग जून में शुरू की गई थी. मगर कुछ-कुछ वजहों से इसे कंटीन्यू नहीं किया जा सकता. अब सितंबर से एक बार फिर इस पर काम शुरू हो चुका है. फैन्स लंबे समय से यश की KGF 3 पर भी अपडेट मांग रहे हैं. मगर फिलहाल इस पर कोई जानकारी नहीं मिली है. 

वीडियो: KGF फेम यश की अगली फिल्म 'टॉक्सिक' में नयनतारा और कियारा के साथ नज़र आएंगी ये दो एक्ट्रेस

Advertisement

Advertisement

()