The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Yash led Toxic to participate in San Diego Comic-Con 2026? Yash wants Ramayana like Global positioning!

अब पता चला दो बार क्यों पोस्टपोन हुई यश की 'टॉक्सिक'!

4 जून का दिन कैंसल होने के अलग-अलग कारण सामने आए. मगर अब जाकर मालूम पड़ी यश की तिकड़म.

Advertisement
pic
12 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:24 PM IST)
Yash in Toxic, Ranbir Kapoor in Ramayana
यश की 'टॉक्सिक' दो बार पोस्टपोन हुई. पहली बार 19 मार्च से टलकर 4 जून पर शिफ्ट हुई. फिर 4 जून भी कैंसल कर दिया गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Yash ने अपनी Toxic San Diego CinemaCon के कारण पोस्टपोन की? Akshay Khanna स्टारर Welcome to the Jungle कब रिलीज़ होगी? Ajay Devgn की Drishyam 3 Mohanlal स्टारर Malyalam Drishyam 3 से अलग कैसे है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# अब पता चली 'टॉक्सिक' के टलने की असली वजह!

यश की 'टॉक्सिक' दो बार पोस्टपोन हुई. पहली बार 19 मार्च से टलकर 4 जून पर शिफ्ट हुई. फिर 4 जून भी कैंसल कर दिया गया. इसके अलग-अलग कारण सामने आए. मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा कि अब तक फिल्म की OTT डील नहीं हो पाई है. जो रकम यश चाह रहे हैं, वो ख़रीदार दे नहीं रहे. वहीं मेकर्स ने कहा कि अभी वो फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन और पार्टनरशिप पर डिसीजन ले रहे हैं. ग्लोबल रिलीज़ शेड्यूल बन रहा है. और अब चर्चा है कि 'टॉक्सिक' की झलक जुलाई में होने वाले सैन डिएगो कॉमिक कॉन में दिखाई जाएगी. 23 से 26 जुलाई तक होने वाले इस फेस्टिवल में यश अपनी फिल्म के वीडियो एसेट्स दिखाएंगे. एक पैनल डिस्कशन भी होगा. इससे फिल्म का ग्लोबल बज़ बनेगा. सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि अप्रैल में लास वेगस में हुए सिनेमा कॉन में यश ने देखा कि इंटरनेशनल मीडिया 'रामायण' को हाथोंहाथ ले रहा है. 'टॉक्सिक' के चर्चे भी हो रहे हैं. इसलिए उन्होंने फिल्म पोस्टपोन कर दी, ताकि वो इसकी ग्लोबल ब्रैंडिंग कर पाएं.

# 'दी स्प्लेंडिड थिंग' में लीयम नीसन की एंट्री

'स्ट्रेंजस थिंग्स' में डॉक्टर ब्रेनर का रोल करने वाले मैथ्यू मोडीन एक फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'दी स्प्लेंडिड थिंग'. मैथ्यू इस फिल्म के राइटर-डायरेक्टर होने के साथ इसमें एक्ट भी करेंगे. डेडलाइन के मुताबिक उनके साथ लीयम नीसन को भी इस फिल्म में लीड रोल में कास्ट किया गया है. जॉन क्लीस को कॉमिक रोल में जोड़ा गया है. अगस्त में इटली में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

# दिसंबर में रिलीज़ होगी अक्षय-विद्या की फिल्म

अक्षय कुमार और विद्या बालन इन दिनों अनीस बज़्मी की फिल्म कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये सिचुएशनल फैमिली कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में अक्षय और उनके ऑन स्क्रीन बेटे की बॉन्डिंग मज़ेदार है. मेकर्स दिसंबर में इसका रिलीज़ प्लान कर रहे हैं. फिल्म में राशि खन्ना भी ज़रूरी किरदार में हैं.

# 2 अक्टूबर को आएगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3'

डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' के बारे में बात की. बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में उन्होंने बताया कि ये फिल्म है तो 'दृश्यम 3' के मलयालम वर्जन का रीमेक ही, मगर दोनों फिल्मों और उनके सब्जेक्ट ट्रीटमेंट में फर्क है. उन्होंने कहा, "दृश्यम 3 का मलयालम वर्जन इमोशनल फैमिली ड्रामा है. जबकि इसका हिंदी वर्जन फैमिली थ्रिलर है. दोनों फिल्मों की शुरुआत वहीं से होगी, जहां पार्ट 2 ख़त्म हुआ था. मगर हमने हिंदी ऑडियंस के हिसाब से स्टोरी के फ्लो में कुछ तब्दीलियां की हैं." इस इंटरव्यू में अभिषेक ने ये भी बताया कि 'दृश्यम 3' हिंदी, 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी. वहीं, 'दृश्यम 3' मलयालम 21' मई को आ रही है.

# ज्योतिका-सोनाक्षी की 'सिस्टम' का ट्रेलर आउट

ज्योतिका और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'सिस्टम' का ट्रेलर आया है. ये एक कोर्टरूम थ्रिलर है जिसमें सोनाक्षी एक नामी वकील की बेटी के रोल में हैं. उस नामी वकील का कैरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने किया है. ट्रेलर में सोनाक्षी उन केसेस का सच सामने लाने की कोशिश करती दिख रही है, जिनमें न्याय नहीं हुआ. ज्योतिका उनकी स्टेनोग्राफर के रोल में हैं. सोनाक्षी के ऑपोजिट गौरव पांडे हैं. 'निल बटे सन्नाटा' फेम अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.

# 26 जून को रिलीज़ होगी 'वेलकम टु द जंगल'

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टु द जंगल' अगले महीने रिलीज़ होगी. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक मेकर्स ने इसके लिए 26 जून का दिन फाइनल किया है. और इसी हफ्ते फिल्म का पहला टीज़र लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाक़ी है. ये मल्टीस्टारर फिल्म है. इसमें 18-19 जाने-माने एक्टर्स ने काम किया है. परेश रावल, जैकी श्रॉफ़, जॉनी लीवर, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, राजपाल यादव जैसे नामी मेल एक्टर्स में शामिल हैं. फीमेल एक्टर्स में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पाटनी शामिल हैं. अहमद खान इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: ‘टॉक्सिक’ फिर पोस्टपोन, क्या यश की फिल्म को नहीं मिल रहे खरीदार?

Advertisement

Advertisement

()