The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Yash led Toxic postponed, internet says yash got terrified of Ranveer singh led Dhurandhar 2

'टॉक्सिक' पोस्टपोन, पब्लिक बोली- "यश ने धुरंधर 2 का फायदा उठाया"

सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. कुछ लोग यश के इस क़दम को समझदारी तो कुछ इसे मजबूरी बता रहे हैं.

Advertisement
Ranveer Singh in Dhurandhar, Yash in Toxic
अब यश की 'टॉक्सिक' 19 मार्च को नहीं, 4 जून को रिलीज़ होगी.
pic
अंकिता जोशी
5 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Yash की Toxic postpone होने के बाद इंटरनेट पर पब्लिक कैसे रिएक्ट कर रही है? क्या Akshay Kumar की Bhagam Bhag 2 शेल्व हो गई है? Ramayana के सेट से Ranbir Kapoor की leaked photos की लोग आलोचना क्यों कर रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'टॉक्सिक' पोस्टपोन, पब्लिक बोली- "निकल गई अकड़?"

'टॉक्सिक' vs 'धुरंधर 2'. महीनों से इस क्लैश की चर्चाएं थीं. मगर 'टॉक्सिक' पोस्टपोन हो गई. इंटरनेट पर जितनी चर्चाएं इस क्लैश की थीं, उतनी ही बात इस टकराव के न होने की भी हो रही है. कुछ लोग इसे यश का मास्टरप्लान बता रहे हैं, तो कुछ इसे समझदारी भरा फैसला कह रहे हैं. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"धुरंधर 2 के साथ क्लैश के हाइप से यश को जितना फ़ायदा उठाना था, उठा लिया. ऐसा नहीं होता, तो नॉर्थ बेल्ट की ज्यादातर पब्लिक सुध भी लेती, कि 'टॉक्सिक' नाम की भी कोई फिल्म आने वाली है."

हंग्री बिज़नेस नाम के अकाउंट से रेडिट पर लिखा गया,

"वाह, बहुत अच्छा किया 'टॉक्सिक' पोस्टपोन करके. इस फिल्म को ब्रीदिंग स्पेस चाहिए, जो 'धुरंधर 2' के साथ मुमकिन नहीं था. मेकर्स ने बहुत अच्छा फैसला लिया. अब ये बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी चलेगी और तगड़ा पैसा कमाएगी."

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

"निकल गई अकड़?? कौन बोला था कि यश तो इस क्लैश को चैलेंज की तरह ले रहे हैं. फिल्म पोस्टपोन न करना उनका बोल्ड स्टेटमेंट है. ऐसा है, कि जब खुद का पैसा दांव पर लगा होता है ना, तो ईगो छोड़ना ही पड़ता है. मिडिल ईस्ट वाला मसला अपनी जगह है, मगर 'टॉक्सिक' वाले इस जंग से पहले ही तय कर चुके थे कि 19 मार्च को फिल्म रिलीज़ नहीं करेंगे. तभी तो फिल्म का पहला गाना बिना वीडियो के लॉन्च किया. कौन करता है ऐसा?"

रेट्रो चिप्स नाम के अकाउंट से लिखा गया,

“टॉक्सिक वालों ने अपने पहले गाने को मिला रिस्पॉन्स और US अडवांस बुकिंग में 'धुरंधर 2' के आगे ख़ुद का हश्र भी देख लिया. मिडिल ईस्ट वॉर वाली बात तो बस आड़ है. यश समझ चुके थे कि 'धुरंधर 2' के साथ 'टॉक्सिक' का कोई भविष्य नहीं है.”

Image embed

# लीयम नीसन की 'दी नेकेड गन' का सीक्वल बनेगा?

लीयम नीसन स्टारर 'दी नेकेड गन' का सीक्वल बनने की ख़बरें हैं. प्रोड्यूसर सेठ मैकफार्लेन ने दी हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में बताया कि सीक्वल की चर्चाएं तो हैं. स्क्रीनराइटर्स ने स्क्रिप्ट पर काम शुरू भी कर दिया है. नीसन भी फ्रैंक ड्रेबिन के रोल में वापसी करना चाहते हैं. मगर सब कुछ पैरामाउंट से अंतिम निर्णय पर निर्भर करता है.

# नहीं बनेगी 'भागम भाग 2', एकता कपूर ने लगाया अड़ंगा!

'भागम भाग 2' की शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली थी. मगर शूट कैंसल हो गया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक एकता कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य को लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस के मुताबिक राज शांडिल्य ने एकता कपूर के साथ थ्री-फिल्म डील की थी. मगर वो उनके बैनर के बाहर एक नहीं, बल्कि दो फिल्में करने जा रहे हैं. एकता का कहना है कि राज शांडिल्य ने उनसे NOC नहीं लिया है. उनके लीगल नोटिस की वजह से शूट कैंसल हो गया है. वहीं, अक्षय कुमार, परेश रावल और मनोज बाजपेयी ने डेट्स दे दी हैं. इसके बाद तीनों के दूसरे प्रोजेक्ट्स लाइंड-अप हैं. ऐसे में शूट शुरू होने में देरी इस फिल्म के भविष्य को बड़ी मुश्किल में डाल सकती है. एकता के नोटिस के बाद राज शांडिल्य का बयान भी आ गया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राज शांडिल्य ने एकता के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया है. राज शांडिल्य ने अपने स्टेटमेंट में लिखा,

"मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के अधिकारों के अनुसार, बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करने का नोटिस जारी किया था. इस बात को अब दो सप्ताह बीत चुके हैं. यदि बालाजी टेलीफिल्म्स को लगता कि उनके पास कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन को चुनौती देने का कोई ठोस कानूनी आधार है, तो वे उचित कानूनी कार्रवाई कर सकते थे. उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बजाय, उन्होंने निराधार आपराधिक आरोप लगाए हैं. ये कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के बदले डराने-धमकाने के प्रयास की तरह दिखते हैं. मैं ऐसे किसी भी आरोप का उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जवाब दूंगा. यह भी स्पष्ट किया जाता है कि 'भागम भाग 2' अपने तय समय पर बनेगी."  दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रख दी है. मगर फिल्म का क्या होगा? राज ही इस फिल्म को बनाएंगे या नहीं? ये फिल्म बनेगी या डिब्बाबंद हो जाएगी? ये तो वक्त ही बताएगा."

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रख दी है. मगर फिल्म का क्या होगा? राज ही इस फिल्म को बनाएंगे या नहीं? ये फिल्म बनेगी या डिब्बाबंद हो जाएगी? ये तो वक्त ही बताएगा. 

# 'रामायण' में रणबीर का लुक लीक, लोगों ने भद्द पीट दी

'रामायण' से जुड़ी दो तस्वीरें चर्चा में हैं. एक की काफ़ी तारीफ़ हो रही है, और दूसरी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. जिस तस्वीर की तारीफ़ हो रही है, वो रवि दुबे की है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिजिकल ट्रेनिंग की शर्टलेस फोटो शेयर की. इसमें उनका रिप्ड मस्क्युलर फिज़ीक नज़र आ रहा है. कमेंट्स में फैन्स लिख रहे हैं, कि वो उन्हें लक्ष्मण के रोल में देखने के लिए उत्साहित हैं. दूसरी तस्वीर रणबीर कपूर की है जो 'रामायण' के सेट से लीक हुई है. इसमें रणबीर भगवा धोती पहने हुए हैं. और लंबे बालों वाली विग लगा रखी है. ये नेचुरल नहीं लगी रही, और देखने से ही पता लग रही है कि विग है. उनका लुक लोगों को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर पब्लिक कह रही है कि चार हज़ार करोड़ की फिल्म बना रहे हैं. और हीरो को विग 400 रुपये की पहनाई. हम याद दिला दें कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' दिवाली 2026 को रिलीज़ होगी. 

Image embed

# 'बूंग' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 6 मार्च को

BAFTA 2026 में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीतने वाली इंडियन फिल्म 'बूंग' का ट्रेलर आया है. ये एक मणिपुरी बच्चे की कहानी है जो अपने पिता को सीमा पार से घर लाने की जद्दोजहद करता है. इस तलाश के दौरान वो कई पेचीदा हालातों से गुज़रता है. फ़रहान अख़्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को फाइनेंशियल सपोर्ट दिया. लक्ष्मीप्रिया देवी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# मीरा नायर की 'अमरी' में तबू बनेंगी अमृता शेरगिल

मीरा नायर देश की मशहूर आर्टिस्ट अमृता शेरगिल की बायोपिक बनाने जा रही हैं. टाइटल है 'अमरी'. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक अमृता शेरगिल के किरदार में तबू को कास्ट किया गया है. वहीं यंग अृमता का रोल 'किल' फेम तान्या माणिकतला करेंगी. फिल्म की शूटिंग अमृतसर और यूरोप में होगी. 

वीडियो: यश ने 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट की पोस्टपोन, क्या है वजह?

Advertisement

Advertisement

()