29 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2024, 01:56 PM IST)
प्रभास की फिल्म 'राजा साब' का टीज़र 29 जुलाई को आएगा.
Small
Medium
Large
Quick AI Highlights
Click here to view more
Prabhas इन दिनों अपनी फिल्म Kalki 2898 AD की सफलता को इंजॉय कर रहे हैं. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर ने देश ही नहीं दुनिया में भी गदर काट रखा है. इसके स्पेशल इफेक्ट्स को पसंद किया जा रहा है. तभी तो पिक्चर 1000 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है. अब प्रभास अपनी अगली फिल्म Raja Saab की तैयारियों में जुट गए हैं. उधर KGF से हिंदी पट्टी में मशहूर हुए Yash भी अपनी अगली फिल्म Toxic पर काम चालू कर चुके हैं. ताज़ा खबर ये है कि इन दो सुपरस्टार्स की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर भयंकर क्लैश होने वाला है.
प्रभास और यश दोनों ही साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. 'बाहुबली' और 'केजीएफ' फिल्म सीरीज़ के बाद दोनों की ही हिंदी पट्टी में बहुत जबराट फैन फॉलोइंग हो चुकी है. लोग इन दोनों स्टार्स को स्क्रीन पर लार्जर देन लाइफ रोल में ही देखना चाहते हैं. शायद इसीलिए दोनों एक्टर्स बहुत फूंक-फूंक कर अपनी स्क्रिप्ट्स चुन रहे हैं. ऐसे में प्रभास और यश की फिल्मों का क्लैश हुआ तो जनता तो लहालोट होगी ही होगी, बॉक्स ऑफिस भी अक्षय कुमार जैसा हो जाएगा. जो कहेगा-
''पैसे ही पैसे होंगे''
फिर हेरा-फेरी में अक्षय कुमार.
ट्रेक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक KGF 2 के बाद यश ने बहुत सारी स्क्रिप्ट् सुनी. कई सारी कहानियों को रिजेक्ट करने के बाद उन्होंने फाइनली 'टॉक्सिक' को चुना. फिल्म की शूटिंग ऑफिशियली शुरू हो चुकी है. इसकी रिलीज़ डेट भी मेकर्स ने अनाउंस कर दी है. 'टॉक्सिक' को 'मूथोन' फेम गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं. खबर है कि इसे 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ किया जाएगा.
उधर प्रभास की फिल्म 'राजा साब' की रिलीज़ पर भी अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि 'राजा साब' को भी अगले साल अप्रैल में ही रिलीज़ किया जाएगा. दोनों ही पैन इंडिया लेवल की फिल्में हैं. जिसका फैन्स के बीच भयंकर क्रेज़ है. 'टॉक्सिक' का इसलिए क्योंकि KGF2 के बाद यश की ये अगली फिल्म होगी. 'राजा साब' इसलिए क्योंकि प्रभास हॉरर-कॉमेडी जॉनर में ये पहली फिल्म करने जा रहे हैं.
हालांकि अभी तक दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ डेट को लेकर ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है. हो ये भी सकता है कि अगर ये दोनों फिल्में क्लैश करें तो दोनों को ही नुकसान हो. क्योंकि दोनों फिल्में साथ रिलीज़ होने पर जनता बंट जाएगी. किसी एक फिल्म की कमाई कम और किसी एक की ज़्यादा हो जाएगी. फिलहाल तो 'राजा साब' की ऑफिशियल रिलीज़ डेट का इंतज़ार करते हैं.
'द राजा साब' की बात करें तो इसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, रिद्धी कुमार, संजय दत्त और योगी बाबू जैसे एक्टर्स दिख सकते हैं. उधर 'टॉक्सिक' की बात करें तो इसमें नयनतारा, कियारा अडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार दिखाई देंगे.
वीडियो: KGF फेम यश की अगली फिल्म 'टॉक्सिक' में नयनतारा और कियारा के साथ नज़र आएंगी ये दो एक्ट्रेस