वुहान के जिस डॉक्टर की कोरोना से स्किन काली पड़ गई थी, उसके साथ क्या हुआ?
हू वीफेंग जनवरी में कोरोना से इंफेक्ट हुए थे.
Advertisement

डॉक्टर हू वीफेंग कोरोना इंफेक्शन से पहले (बाएं) और इंफेक्शन के बाद (दाएं). (फोटो- Daily Mail)
Quick AI Highlights
Click here to view more
चीन के वुहान शहर से दिसंबर, 2019 में कोरोना वायरस फैलने की शुरुआत हुई थी. जनवरी में यहां हज़ारों लोग इंफेक्ट हो चुके थे. इन्हीं में से एक थे- डॉक्टर हू वीफेंग. हू वीफेंग कोरोना से जुड़े तमाम स्टडी का हिस्सा थे, लेकिन ख़ुद ही इसकी चपेट में आ गए. कुछ दिन बाद वीफेंग की फोटो भी सामने आई थी. इसमें उनकी स्किन काली पड़ गई थी. अब उनकी मौत हो गई है.
कुछ समय पहले ख़बर आई थी कि हू वीफेंग कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं. लेकिन बाद में पता चला कि बीमारी का असर उनके शरीर के कई अंगों पर पड़ा है. इस वजह से पूरी तरह ठीक होने में उन्हें दिक्कत आ रही थी.
स्किन काले पड़ने की वजह
वुहान सेंट्रल हॉस्पिटल के मुताबिक, हू वीफेंग एंटीबायोटिक्स का ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे थे. कुछ एंटीबायोटिक्स उनको रिएक्ट भी कर गई थीं, जिसकी वजह से स्किन कलर बदल गया था. हालांकि कोरोना की वजह से स्किन काली पड़ जाने जैसी बात अब तक कहीं और से सामने नहीं आई है.
कोरोना के व्हिसल ब्लोअर
हू वीफेंग चीन में कोरोना के व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर ली वेनलिआंग के साथ लैब में काम करते थे. ली वेनलिआंग ही थे, जिन्होंने सबसे पहले चीन में कोरोना वायरस फैलने को लेकर अन्य डॉक्टरों को आगाह किया था. लेकिन उस वक्त उन्हें चुप करा दिया गया था. बाद में ली और हू दोनों कोरोना इंफेक्टेड हो गए. ली की पहले ही मौत हो चुकी है.
वुहान में करीब 80 दिनों तक लॉकडाउन रहने के बावजूद एक बुरी खबर आई है!
वुहान में करीब 80 दिनों तक लॉकडाउन रहने के बावजूद एक बुरी खबर आई है!

