The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Work is in progress for Ajay devgn starrer Shaitaan the cinema show

Ajay Devgn की Shaitaan के सीक्वल पर काम शुरू

खबरें हैं कि पैनोरामा स्टूडियो अपना खुद का हॉरर यूनिवर्स बनाने जा रही है.

Advertisement
ajay devgn
स्टूडियो ने हाल ही में टर्किश हॉरर फिल्म 'डब्बे' के राइट्स भी खरीदे हैं.
pic
गरिमा बुधानी
15 जनवरी 2025 (Published: 07:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इस दिन रिलीज़ होगा Shahid Kapoor की Deva का ट्रेलर, Ajay Devgn की 'शैतान' के सीक्वल पर काम शुरू, कार्तिक की फिल्म में YJHD की कास्ट का कैमियो? Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के नीचे स्क्रॉल करें:

# 'कुली','टॉक्सिक' पीछे, सलमान की 'सिकंदर' का इंतज़ार

साल 2025 में बड़े स्टार्स की बहुत बड़ी फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं. एंटरटेनमेंट वेबसाइट IMDB ने साल 2025 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है. यानी वो फिल्में जिनका जनता को बेसब्री से इंतज़ार है. इसमें हर भाषा की फिल्में शामिल हैं. इस लिस्ट में सलमान खान की 'सिकंदर' पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर है यश की फिल्म 'टॉक्सिक', तीसरे नंबर पर रजनीकांत की 'कुली' है. चौथा नंबर 'हाउसफुल 5' और पांचवां नंबर टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' का है.

# इस दिन रिलीज़ होगा शाहिद की 'देवा' का ट्रेलर

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से बताया कि शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का ट्रेलर 21 जनवरी को रिलीज़ होने वाला है. फिल्म का टीज़र 5 जनवरी को आ गया है. फिल्म को मलयालम डायरेक्टर रौशन एंड्रूज़ ने डायरेक्ट किया है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी दिखलाई पड़ेंगी. 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

# अजय देवगन की 'शैतान' के सीक्वल पर काम शुरू

हाल ही में आई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अजय देवगन की हॉरर फिल्म 'शैतान' का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है. पैनोरामा स्टूडियो फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट पर काम कर रहा है. लेकिन फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है. स्टूडियो ने हाल ही में टर्किश हॉरर फिल्म 'डब्बे' के राइट्स भी खरीदे हैं. खबरें हैं कि ये स्टूडियो अपना खुद का हॉरर यूनिवर्स बनाने जा रही है.

# कार्तिक की फिल्म में YJHD की कास्ट का कैमियो?

कार्तिक आर्यन, धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में काम करने वाले हैं. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. मिड डे में छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें 'ये जवानी है दीवानी' की कास्ट का स्पेशल अपीयरेंस हो सकता है. YJHD में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि केकलां लीड रोल्स में थे. हालांकि मेकर्स ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.  

# आर. माधवन की 'हिसाब बराबर' का ट्रेलर आया

आर. माधवन और नील नितिन मुकेश की फिल्म 'हिसाब बराबर' का ट्रेलर आ गया है. फिल्म में माधवन TTE राधे मोहन शर्मा का किरदार निभा रहे हैं. नील फिल्म के विलेन हैं. ये एक आम आदमी और ठग के बीच की लड़ाई की कहानी है. ये फिल्म 24 जनवरी से ज़ी 5 पर स्ट्रीम होगी. फिल्म को अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया है.

# बांग्लादेश में बैन हुई कंगना की 'इमरजेंसी'

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' फाइनली 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए एक सोर्स ने बताया कि फिल्म को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है. भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही हालिया पॉलिटिकल टेंशन की वजह से फिल्म को वहां रिलीज़ नहीं किया जा रहा है. 'इमरजेंसी' को कंगना ने ही डायरेक्ट भी किया है.

वीडियो: 'तान्हाजी' के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन बड़ा रोल निभाने वाले हैं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()