The Lallantop
Advertisement

CID 3 पर काम शुरू, अब दया जो दरवाज़ा तोड़ेंगे, उसके पैसे भी उनकी जेब से कटेंगे!

CID 3 में होगा दया का प्रमोशन, ACP प्रद्युम्न ने क्या-क्या बता दिया?

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 25 फ़रवरी 2026, 12:49 PM IST)
shivaji satam, dayanand shetty, acp pradyuman, abhijit, aditya shrivastava, cid, cid 3,
CID के 1600 से अधिक एपीसोड प्रीमियर हो चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

"दया, दरवाज़ा तोड़ दो." - CID का ये डायलॉग एक्टर Dayanand Shetty की रियल लाइफ़ पर्सनैलिटी का हिस्सा बन चुका है. सीरियल में दया नाम से पॉपुलर उनका किरदार लगभग दो दशक से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. अब तक इस शो के दो सीजन आ चुके हैं. 2026 के सेकेंड हाफ़ में मेकर्स इसका तीसरा सीजन यानी CID 3 रिलीज़ कर सकते हैं. खबर है कि दया इसमें केवल एक्टर नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ने वाले हैं. यानी अब जो दरवाज़े वो तोड़ेंगे, उसका पैसा भी उनकी जेब से ही जाएगा. इस बात की जानकारी सीनियर एक्टर Shivaji Satam ने दी है. शो में वही ACP Pradyuman का किरदार निभाते हैं.

वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में शिवाजी बताते हैं कि वो जल्द ही CID 3 से वापसी कर सकते हैं. उनके मुताबिक,

"सारी चीज़ें सही तरीके से मिलनी चाहिए. अभी इस शो पर बातचीत चल रही है. सच कहूं तो हमारे हाथ में ज़्यादा कुछ नहीं होता. हम तो सैनिकों की तरह हैं. जब भी बुलाया जाए, काम के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. अगर मेकर्स मुझे कल ही शूटिंग के लिए बुलाएं, तो मैं तुरंत तैयार हो जाऊंगा."

अभिजीत के रोल में नज़र आए आदित्य श्रीवास्तव भी नए सीजन में वापसी करना चाहते हैं. शिवाजी बताते हैं,

"दया का दया शेट्टी प्रोडक्शंस नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. वो अगले सीज़न को प्रोड्यूस करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. फिलहाल इस बारे में बातचीत चल रही है. अगर वो इस प्रोजेक्ट से जुड़ने का फैसला करते हैं, तो हम इस काम में उनका पूरा साथ देंगे."

CID 2 में कुछ नए एक्टर्स को कास्ट किया गया था. सबसे बड़ी कास्टिंग पार्थ सम्थान की थी. उन्होंने सेकेंड सीजन में ACP आयुष्मान का किरदार निभाया था. फैंस ने उनके रोल को काफी पसंद किया था. उनका ज़िक्र होने पर शिवाजी बताते हैं,

"पार्थ एक अच्छे एक्टर हैं और एक बढ़िया इंसान भी. उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा था. वो एक जेंटलमैन हैं."

CID का पहला एपिसोड 21 जनवरी 1998 में प्रीमियर हुआ था. तब इसे टीवी चैनल सोनी पर टेलीकास्ट किया जाता था. अगले 20 सालों तक ये शो उसी चैनल पर चलता रहा. पहले सीजन का आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर, 2018 को ऑन एयर हुआ था. दूसरा सीजन 21 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2025 के बीच एयर हुआ था. तब इसे सोनी टीवी और फिर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था. चर्चा है कि 2026 के सेकेंड हाफ़ में मेकर्स इसके तीसरे सीजन पर काम शुरू कर सकते हैं.

वीडियो: CID में ACP Pradyuman बनने वाले एक्टर ने बताया, शो की टाइमिंग्स बदलने से क्या नुकसान हुआ था

Advertisement

Advertisement

()