The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • With Dhurandhar 2 Ranveer Singh joins Shahrukh Khan, Prabhas league | Top 10 Highest Grossing Indian Films

'धुरंधर 2' रणवीर सिंह को शाहरुख-प्रभास के बराबर ले आई!

शाहरुख खान को जहां पहुंचने में 31 साल लगे, वो मुकाम रणवीर सिंह 15 साल में ही पा लिया.

Advertisement
pic
26 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:19 PM IST)
Shahrukh Khan, Ranveer Singh, Prabhas
टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म्स में शाहरुख और प्रभास के साथ अब रणवीर सिंह की भी दो फिल्में हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Dhurandhar 2 के बाद Ranveer Singh किस मामले में Shahrukh Khan और Prabhas के बराबर आ गए हैं? Aditya Dhar ने Jaskirat Singh Rangi की Smoke करती Fake Photo पर क्या प्रतिक्रिया दी है? Dhurandhar 2 Collection पर क्या अपडेट है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'धुरंधर 2' से रणवीर शाहरुख-प्रभास वाले लीग में आ गए

'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ ने इसमें काम करने वाले हर एक्टर और उसके करियर को परवाज़ दी है. और सबसे ज्यादा फ़ायदा हुआ है रणवीर सिंह को. इन दो फिल्मों ने इंडस्ट्री में उनका क़द और ऊंचा कर दिया है. 'धुरंधर 2' से वो उस लीग में शामिल हो गए हैं, जिसमें शाहरुख खान और प्रभास हैं. कैसे? टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म्स में अब तक सिर्फ शाहरुख और प्रभास की ही दो-दो फिल्में थीं. शाहरुख की 'पठान', 'जवान'. और प्रभास की 'बाहुबली 2' और 'कल्कि'. अब इस फेहरिस्त में रणवीर सिंह की भी दो फिल्में हैं. ये हैं 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2'. रणवीर सिंह ने साल 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. और शाहरुख ने 1992 में 'दीवाना' से. इस तरह रणवीर सिंह ने ये मुक़ाम 15 साल में पा लिया. जबकि शाहरुख खान को यहां तक पहुंचने में 31 साल लग गए.  

# 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फ्रैंचाइज़ की नई फिल्म अनाउंस

पॉपुलर फिल्म फ्रैंचाइज़ 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की एक नई फिल्म तो 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: हंट फॉर गॉलम' है. जो अगले साल 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी. मगर इसके बाद इस फ्रैंचाइज़ की एक और फिल्म बनेगी. वॉर्नर ब्रदर्स ने सोशल मीडिया पर ये अनाउंसमेंट भी कर दिया है. फिलहाल इसका टाइटल 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: शैडो ऑफ द पास्ट' है. मशहूर टीवी होस्ट स्टीफन कॉलबर्ट, फिलिपा बोयंस और पीटर मैकगी इसके राइटर्स हैं. संभवत: इसे भी एंडी सर्किस ही डायरेक्ट करेंगे.

# 22 मई को रिलीज़ होगी लक्ष्य-अनन्या की 'चांद मेरा दिल'

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर 'चांद मेरा दिल' की नई रिलीज़ डेट आई है. पहले धर्मा प्रोडक्शन्स ने अनाउंस किया था कि ये 8 मई को की रिलीज़ होगी. मगर ताज़ा अपडेट है कि ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में लगेगी. इसके डायरेक्टर विवेक सोनी हैं.

# 'धुरंधर 2' ने सात दिन में कमाए हज़ार करोड़ रुपये

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मे रही है. सात दिन में इसने हज़ार करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. और इस तरह ये सबसे तेज़ी से हजार करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने सात दिन में भारत में ग्रॉस 744.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं ओवरसीज़ इसने 261.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1006.50 करोड़ रुपये हो चुका है. 'धुरंधर' के पहले पार्ट को ये कमाई करने में 21 दिन लग गए थे. इससे पहले 'पुष्पा 2' ने भी सात दिन में हजार करोड़ रुपये कमा लिए थे.

# 'धुरंधर 2' की फेक फोटो सर्कुलेट कीं, तो ख़ैर नहीं

बीते दिनों 'धुरंधर 2' का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में पगड़ी पहने और सिगरेट पीते नज़र आए. सिख समुदाय ने इस पर कड़ी आपत्ति ली, और पुलिस कम्प्लेंट भी फाइल की. दरअसल ये फेक फोटो थी, और अब इस पर आदित्य धर का रिएक्शन भी आया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा नोट लिखा है. इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि ये AI जनरेटेड फोटो है. फिल्म के कॉन्टेंट में ये कहीं नहीं था. उन्होंने ये भी लिखा कि ये जान-बूझकर की गई गलतबयानी है, जिसका मकसद लोगों को भड़काना है. आदित्य धर ने ये हरक़त करने वालों को चेताया है. और कहा है कि ऐसा करने वालों के साथ वो सख़्त रवैया अपनाएंगे.

# 15 मई को रिलीज़ होगी संजय दत्त की 'आखिरी सवाल'

संजय दत्त की एक फिल्म आने वाली है. टाइटल है 'आखिरी सवाल'. फिल्म से संजय दत्त का फर्स्ट लुक रिवील करने के साथ इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस की गई है. ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में लगेगी. संजय दत्त इस फिल्म के लीड होने के साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं. इस फिल्म में नीतू चंद्रा, अमित साध और समीरा रेड्डी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अभिजीत मोहन वारंग इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: इंटरनेशनल मीडिया ने ‘धुरंधर 2’ को बताया हिंसक, फिर भी विदेशों में ताबड़तोड़ कमाई

Advertisement

Advertisement

()